लाइव न्यूज़ :

ऑयल इंडिया तीन साल में राजस्थान में 30 नए कुओं की खुदाई करेगी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:45 IST

Open in App

जयपुर, छह मई सार्वजनिक कंपनी ऑयल इंडिया कच्चे तेल और गैस भण्डारों की खोज के लिए आगामी तीन साल में राजस्थान में 30 नए कुंओं की खुदाई करेगी।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑयल इंडिया द्वारा तीन सालों में कच्चे तेल और गैस भण्डारों के लिए पेट्रोल खनन लाइसेंस और पेट्रोल उत्खनन लाइसेंस क्षेत्रों में करीब 30 और कुओं की खुदाई की जाएगी।

कंपनी के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में उन्होंने उनसे राज्य में उत्खनन और कच्चे खनिज तेल व गैस के उत्पादन कार्यों में तेजी लाने को कहा ताकि राज्य में प्राकृतिक गैस और खनिज तेल का उत्पादन बढ़ सके। उन्होंने कहा कि इससे विदेशी पूंजी की बचत के साथ ही राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी और रोजगार का सृजन हो सकेगा।

उन्होंने बताया है कि ऑयल इण्डिया द्वारा राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर में प्रतिदिन 180 बैरल भारी तेल और 0.8 लाख क्यूबिक मीटर गैस का प्रतिदिन उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑयल इंडिया ने राज्य सरकार से बीकानेर-जैसलमेर और बीकानेर क्षेत्र में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज कार्य लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। राज्य में इस समय ऑयल इंडिया को दो पेट्रोल खनन लाइसेंस व तीन पेट्रोल उत्खनन लाइसेंस दिए हुए हैं।

ऑयल इंडिया के राजस्थान फील्ड के अधिशाषी निदेशक एसके सिंह ने बताया कि जैसलमेर के तनोट में 1988 से उत्पादन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव