लाइव न्यूज़ :

तेल कंपनियों ने 965 टन आक्सीजन को चिकित्सा जरूरतों के लिये भेजा

By भाषा | Updated: April 25, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल देश में कोराना वायरस की दूसरी लहर चलने के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां अपने संयंत्रों से 965 टन आक्सीजन को चिकित्सा जरूरत के लिये भेज रही हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को यह कहा।

मंत्रालय ने एक के बाद एक कई ट्वीट में कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवसथा को मजबूत बनाने की देश की जरूरत को पूरा करने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। आपूर्ति श्रृंखला में जो अनदेखे स्थान रह गये उनकी कमी को दूर किया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पेट्रोलियम क्षेत्र वर्तमान में रोजाना 965 टन तरल चिकित्सा आक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। तेल कंपनियों की रिफाइनरियों और संयंत्रों ने औद्योगिक इस्तेमाल के लिये अपनी जरूरतों को कम करते हुये चिकित्सा क्षेत्र में काम आने वाले तरल आक्सीजन का अधिक से अधिक उत्पादन करना शुरू कर दिया है। ’’

उसने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के सभी पेट्रोलियम उपक्रम देशभर में 93 स्थानों पर चिकित्सा आक्सीजन उतपादन संयंत्र लगाने के लिये काम कर रहे हैं। इसके जरिये अस्पतालों में खुद के आक्सीजन उत्पादन सुविधा खड़ी की जा सकेगी। इससे अस्पतालों में चिकित्सा श्रेणी की आक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की बीना रिफाइनरी रोजाना 10 हजार टन गैस आक्सीजन और चार लाख लीटर पीने का पानी कोविड- 19 अस्पताल को आपूर्ति कर रही है। एक हजार बिस्तरों का यह अस्पताल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रिफाइनरी के नजदीक ही बनाया जा रहा है।

इंडियन आयल को भी चिकित्सा आक्सीजन की आपूर्ति में आने वाली विभिन्नि सुविधाओं, परिवहन और आपूर्ति रुकावटों को दूर करने के लिये कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव