लाइव न्यूज़ :

ओडिशा जीएसटी शाखा ने 323 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:25 IST

Open in App

ओडिशा की जीएसटी प्रवर्तन शाखा ने 323 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का खुलासा किया है और राज्य में फर्जी चालान बनाने से जुड़ी गतिविधियों में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। राज्य जीएसटी प्रवर्तन शाखा ने बृहस्पतिवार को झारसुगुड़ा के चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित कुमार अग्रवाल और एस.एस सिंडिकेट, भुवनेश्वर के मालिक सतेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया। कटक स्थित वाणिज्यिक कर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आयुक्तालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों को 13 फर्जी कंपनियां बनाने और संचालन में शामिल मास्टरमाइंड माना जा रहा है। अग्रवाल को झारसुगुडा में और यादव को भुवनेश्वर में गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अन्य लोगों के साथ मिलीभगत में 13 फर्जी/अस्तित्वहीन व्यावसायिक संस्थाओं के नाम पर 1,819 करोड़ रुपये के नकली खरीद और बिक्री के चालान बनाकर 323 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया और उसे आगे बढ़ा दिया। बयान में कहा गया कि गिरोह ने हाल ही में पेश किए गए जीएसटी के सरलीकरण का फायदा उठाकर धोखाधड़ी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम