लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने ओआरईडीए से सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन के लिए कदम उठाने को कहा

By भाषा | Updated: August 22, 2021 10:58 IST

Open in App

ओडिशा सरकार ने अपने नवीनकरणीय ऊर्जा विभाग से राज्य में सौर ऊर्जा के घरेलू इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक लागत-दक्ष प्रोत्साहन योजना लाने को कहा है। मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने ओडिशा की नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (ओआरईडीए) से इस हरित ऊर्जा के निजी इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने की संभावना तलाशने को कहा है। एक वर्चुअल बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि वे सौर आधारित कृषि उपकरणों, वॉटर हीटर, लाइट और हरित ऊर्जा उपकरणों को लोकप्रिय बनाने के लिए काम करें। शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, इस बैठक में शीत भंडारण, पेयजल, मिलेट प्रसंस्करण, रस्सी बनाने आदि के क्षेत्रों में नई सौर प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श हुआ। ओआरईडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) धनंजय स्वैन ने कहा कि जुलाई तक एजेंसी ने चार लाख नवीकरण ऊर्जा स्थापनाएं की हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी अबतक हर साल 30 टन से अधिक कॉर्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाने में सफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनवीकरणीय ऊर्जा को लेकर टूट रहीं भ्रांतियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?