लाइव न्यूज़ :

ओबे कैब्स ने लखनऊ में शुरू की सेवा, गुजरात के पांच शहरों में भी उतरने की तैयारी

By भाषा | Updated: October 9, 2021 17:19 IST

Open in App

लखनऊ, नौ अक्टूबर ओबे कैब्स ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कदम रखते हुए अपनी सेवाओं का विस्तार किया।

कंपनी के संस्थापक संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सेवाओं को लखनऊ में भी शुरू करने की घोषणा करते हुए बताया कि ओबे कैब्स प्रतिद्वंद्वी सेवाओं के मुकाबले ज्यादा किफायती है।

उन्होंने बताया, ‘‘कंपनी कोलकाता, गुवाहाटी, जोरहाट, बुलंदशहर, बिलासपुर, कोरबा और धुबरी शहरों में अपनी सेवाएं पहले ही दे रही है। नवंबर में ओबे कैब्स की सेवाएं गुजरात के पांच शहरों... अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, सूरत और वडोदरा में भी शुरू करने की तैयारी है।’’

कुमार ने दावा किया कि कंपनी की स्थापना टैक्सी ड्राइवरों को बेहतर वित्तीय और आय के अवसर प्रदान करने के लिए की गई थी। ओबे कैब्स ने स्टार्ट-अप इंडिया योजना के तहत भारत की दूसरी सबसे बड़ी टैक्सी एग्रीगेटर कंपनी के रूप में अपनी जगह बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब