लाइव न्यूज़ :

नुमालीगढ़ रिफाइनरी ने असम सरकार को 122.61 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया

By भाषा | Updated: January 3, 2021 23:06 IST

Open in App

गुवाहटी, तीन जनवरी पेट्रोलियम क्षेत्र की कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने रविवार को चालू वित्त वर्ष के लिये असम सरकार को 122.61 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया।

राज्य सरकार की इस सार्वजनिक उपक्रम में 12.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनआरएल के प्रबंध निदेशक एस.के. बरुआ ने वित्त वर्ष 2020- 21 के लिये अंतरिम लाभांश का 122.61 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल को दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंतरिम लाभांश कंपनी की अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान के वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। ‘‘अंतिम लाभांश पर फैसला कंपनी की वार्षिक आम बैठक में लिया जायेगा। यह बैठक 31 मार्च 2021 को चालू वित्त वर्ष के समाप्त होने के बाद होगी।’’

एनआरएल में असम सरकार के अलावा भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की 61.65 प्रतिशत और आयल इंडिया लिमिटैड की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना