लाइव न्यूज़ :

एनटीटी ने भारत में अवसंरचना कारोबार को एकीकृत किया, 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 19, 2020 11:39 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर जापान की प्रौद्योगिकी कंपनी एनटीटी भारत में अवसंरचना संबंधी अपनी तीन कंपनियों का विलय कर रही है और विलय के बाद बनी नई इकाई के कारोबार में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय किया गया है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि नई इकाई के पास भारत में अगले चाल वर्षों के दौरान दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के निवेश परियोजनाएं हैं और इसकी अगुवाई शरद सांघी करेंगे, जो विलय की जा रही तीन कंपनियों में एक नेटमैजिक के प्रमुख हैं।

दो अन्य कंपनियां एनटीटी इंडिया और एनटीटी कॉम इंडिया हैं।

सांघी ने कहा कि इन तीन कंपनियों में सबसे अधिक आय एनटीटी इंडिया की है और ये 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जबकि नेटमैजिक का कारोबार 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एकीकृत कंपनी के रूप में हमारा लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 20 प्रतिशत वार्षिक की दर से आय वृद्धि हासिल करना है।’’

सांघी ने कहा कि एकीकृत कंपनी के पास 6,300 से अधिक कर्मचारी होंगे और विलय के चलते कोई छंटनी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वृद्धि के अवसरों को देखते हुए और भर्ती किए जाने की गुंजाइश अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव