लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी रिन्यूबल एनर्जी ने जीयूवीएनएल के साथ बिजली खरीद समझौता किया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी इकाई एनटीपीसी रिन्यूबल एनर्जी ने 150 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना से बिजली बेचने के लिये गुजरात ऊर्जा विकास निगम लि. (जीयूवीएनएल) के साथ बिजली खरीद समझौता किया है।

इसके तहत परियोजना से उत्पादित बिजली 2.20 रुपये प्रति यूनिट (किलोवाट प्रति घंटा) पर बेची जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी की पूर्ण अनुषंगी एनटीपीसी रिन्यूबल एनर्जी लि. ने अपनी 150 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना से उत्पादित बिजली बेचने के लिये गुजरात ऊर्जा विकास निगम लि. के साथ बिजली खरीद समझौता किया है।’’

इस सफल बोली के साथ कंपनी की शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) निविदा के तहत कुल क्षमता 1,400 मेगावाट पहुंच गयी है। कंपनी को गुजरात सरकार ने 4,750 मेगावाट क्षमता का सौर पार्क विकसित करने के लिये कच्छ के रण में जमीन आबंटित की है।

एनटीपीसी की पूर्ण अनुषंगी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूबल एनर्जी लि. का गठन सात महीने पहले नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के मकसद से किया गया। कंपनी फिलहाल देश में 6,000 मेगावाट सौर क्षमता का निर्माण कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव