लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी का आईपीओ 2022-23 में आएगा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 10:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने अपनी सहायक इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को 2022-23 में सूचीबद्ध करने की योजना बनाई है, ताकि वह 60 गीगावॉट के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पाने के लिए धन जुटा सके।

एक सूत्र ने कहा कि एनटीपीसी आरई ने 2032 तक 60 गीगावॉट ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए कुल 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

सूत्र ने हालांकि एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से जुटाई जाने वाली राशि का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि फर्म का इक्विटी घटक लगभग 50,000 करोड़ रुपये होगा और बाकी राशि लंबी अवधि के ऋण, ऋण पत्र, बांड और ऐसे अन्य तरीकों से जुटाए जाएंगी।

पिछले साल अक्टूबर में एनटीपीसी ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के नाम से अपने नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसाय के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का गठन किया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने भी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को सूचीबद्ध करने का संकेत दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना