लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने महाराष्ट्र की मौदा तहसील में 150 गांवों का जल संकट दूर करने में की मदद

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 22 मई सरकारी क्षेत्र की विद्युत कंपनी एनटीपीसी ने शनिवार को बताया कि उसने महाराष्ट्र में मौदा तहसील और उसके आसपास के 150 से अधिक गांवों में भू-जल संवर्धन कार्यक्रम के माध्यम से वहां जल संकट के निवारण में लोगों की सहायता की है।

विद्ययुत मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसके तहत आने वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम एनटीपीसी ने महाराष्ट्र के मौदा में भूजल कायाकल्प परियोजना के माध्यम से अपने परिचालन क्षेत्र के 150 गांवों तथा उसके आसपास के क्षेत्रों की जल संकट से उबरने में मदद की है।

बयान के अनुसार कंपनी अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत इस पहल में मौदा जलयुक्त शिविर योजना की सहायता कर रही है जिसने सफलतापूर्वक मौदा नदी को एक जल अधिशेष तहसील में बदल दिया है।

यह परियोजना कुछ अन्य संगठनों तथा राज्य सरकार की मदद से आर्ट ऑॅफ लिविंग की महाराष्ट्र शाखा द्वारा आरंभ की गई थी।

विज्ञप्ति के अनुसार मौदा नागपुर के जल की कमी से सर्वाधिक प्रभावित तहसीलों में से एक था। 2017 में शुरू की गयी इस परियोजना ने मौदा, हिंगना और कम्पटी तहसीलों में 200 किमी से अधिक क्षेत्र को कवर किया है। पिछले चार वर्षों में, इससे 150 से अधिक गांवों को लाभ पहुंचा है।

एनटीपीसी मौदा ने संबंधित मशीनरी और उपकरणों के ईंधन प्रभारों के लिए 78 लाख रुपये का योगदान दिया है। 1,000 एकड़ के क्षेत्र में पांच तालाबों की कायाकल्प परियोजना के लिए एनटीपीसी मौदा द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है।

एनटीपीसी मौदा के समूह महाप्रबंधक हरि प्रसाद जोशी ने कहा, ‘हम नजदीक के समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और एनटीपीसी मौदा यह सुनिश्चित करेगी कि वह ऐसा करने में अपनी भूमिका निभाए।’ उन्होंने बताया कि ‘जल जहां गिरे, वहीं इसे जमा करो’ की तकनीक में नदी के पूरे विस्तार में तालाबों तथा नालों का निर्माण शामिल होता है ताकि वर्षा जल को एक लंबी अवधि तक रोक कर रखा जा सके। इससे पूर्व, वर्षा जल बह जाता था लेकिन अब इस जल को धीरे-धीरे जमीन की गहराई में जाने का पर्याप्त समय मिल जाता है। इससे भूजल स्तरों में काफी सुधार हुआ है।

विज्ञप्ति के अनुसार दो वर्ष पहले तक, इस क्षेत्र के किसान कटाई उपरांत सीजन के दौरान धान, गेहूं तथा मिर्च जैसी फसलों के लिए पानी पाने का संघर्ष करते थे। अब भंडारित वर्षा जल ने उनकी सहायता की है और उन्हें उनकी फसलों के लिए एक नया जीवन दिया है तथा आय के स्तरों में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट