लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने आयातित कोयले की खरीद के लिए निविदा जारी की

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने 10 लाख टन आयातित कोयले की खरीद के लिए निविदा जारी की है। देश भर में बिजली घरों में कोयले की मौजूदा कमी के बीच दो साल से अधिक समय के बाद कंपनी ने आयातित कोयले की खरीद के लिये निविदा जारी की है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने आखिरी बार अगस्त, 2019 में आयातित कोयले की खरीद के लिए निविदा जारी की थी।

एनटीपीसी के वेब पोर्टल पर उपलब्ध निविदा दस्तावेज के अनुसार इस निविदा के तहत प्राप्त कोयले का उपयोग कंपनी के विभिन्न संयंत्रों में किया जाएगा।

देश में तापीय बिजली घरों में कोयले की कमी को देखते हुए यह निविदा महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा, कंपनी ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा दस लाख टन आयातित कोयले की खरीद के लिए एक और निविदा सूचीबद्ध की है। इसके लिए अंतिम तिथि एक नवंबर है।

दोनों निविदाओं की बोलियां दो नवंबर, 2021 को खोली जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव