लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया को लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए दूरसंचार विभाग का नोटिस

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल दूरसंचार विभाग ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए कुछ सर्किलों में लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विभाग की ओर सात अप्रैल को जारी नोटिस में कहा गया है कि कंपनी ने 2020-21 की चौथी तिमाही के लिए बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश (पूर्व), ओड़िशा के साथ राष्ट्रीय लंबी दूरी के लाइसेंस शुल्क का 25 मार्च तक भुगतान नहीं किया है।

इस बारे में वोडाफोन आइडिया को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला। हालांकि, कंपनी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम प्रयोग शुल्क का भुगतान पिछले महीने कर कर दिया गया है। भुगतान में यदि कोई अंतर है, तो उसे भी निर्धारित समयसीमा में पूरा कर दिया जाएगा।

पीटीआई के पास उपलब्ध नोटिस की प्रति के अनुसार इसमें कहा गया है कि 12 अप्रैल, 2021 तक लाइसेंस करार के संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के लिए क्यों न कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दूरसंचार कंपनियों को प्रत्येक वित्त वर्ष में तिमाही आधार पर लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना होता है। पहली तीन तिमाहियों के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान संबंधित तिमाही समाप्त होने के 15 दिन के अंदर करना होता है। चौथी तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान 25 मार्च तक करना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव