गैर-खाद्य कर्ज में जनवरी में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Published: February 26, 2021 11:28 PM2021-02-26T23:28:37+5:302021-02-26T23:28:37+5:30

Non-food credit up 5.7 percent in January | गैर-खाद्य कर्ज में जनवरी में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि

गैर-खाद्य कर्ज में जनवरी में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि

मुंबई, 26 फरवरी बैंकों के गैर-खाद्य ऋण में इस साल जनवरी में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़े के अनुसार कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिये कर्ज में वृद्धि बनी हुई है। जनवरी 2021 में इसमें 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो एक साल पहले जनवरी 2020 में 6.5 प्रतिशत थी।

वहीं उद्योग को कर्ज में आलोच्य महीने में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि पिछले साल इसी माह (जनवरी) में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। मुख्य रूप से बड़े उद्योगों को दिये जाने वाले कर्ज में कमी के कारण यह गिरावट आयी है।

मझोले उद्योगों के कर्ज में जनवरी 2021 में 19.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। सूक्ष्म और छोटे उद्योगों के मामले में आलोच्य महीने में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सेवा क्षेत्र को दिये गये कर्ज में जनवरी 2021 में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

व्यक्तिगत कर्ज में जनवरी 2021 में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो एक साल पहले जनवरी 2020 में 16.9 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Non-food credit up 5.7 percent in January

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे