लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने का बुनियादी ढांचा खड़ा करने को लेकर पुस्तिका जारी की

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त नीति आयोग ने आज राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने को लेकर नीतियां तैयार करने में मदद को लेकर पुस्तिका जारी की।

आधिकारिक बयान के अनुसार इसका उद्देश्य चार्जिंग बुनियादी ढांचा को बढ़ाना और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग के बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए इस पुस्तिका को संयुक्त रूप से नीति आयोग, विद्युत मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) और वर्ल्ड रिसोर्सिज इंस्टीट्यूट इंडिया ने तैयार किया है।

बयान के अनुसार यह पुस्तिका उन संबंधित अधिकारियों और अन्य पक्षों के लिए एक व्यवस्थित और समग्र दृष्टिकोण प्रदान करती है जो इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बुनियादी ढांचा की योजना, प्राधिकरण और निष्पादन से जुड़े हुए हैं।

यह ईवी चार्जिंग की सुविधा के लिए आवश्यक तकनीकी और नियामक ढांचे के बारे में जानकारी प्रदान करती है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, ‘‘ईवी चार्जिंग नेटवर्क को लागू करने में जिन चुनौतियों का सामना विभिन्न स्थानीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, यह पुस्तिका उनका समाधान करती है...।’’

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि भारत में ईवी का बुनियादी ढांचा तेजी से विकसित हो रहा है और चार्जिंग बुनियादी ढांचा क्षेत्र में कई कंपनियां आ रही हैं।

यह पुस्तिका सार्वजनिक और निजी पक्षों को मजबूत और सुलभ ईवी चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने के लिए एक साथ काम करने का रास्ता बताती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव