लाइव न्यूज़ :

निसान रेनॉल्ट फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया ने पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपये दिए

By भाषा | Updated: August 20, 2021 13:49 IST

Open in App

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि निसान रेनॉल्ट फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया (एनआरएफएसआई) ने कोविड-19 राहत उपायों के लिए पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपये का दान दिया है। निसान मोटर इंडिया ने पहले ही कोविड-19 राहत उपायों के लिए 6.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जिसमें तमिलनाडु एसडीएमए, तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष, एनजीओ और अस्पतालों को सहायता शामिल है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एनआरएफएसआई द्वारा पीएम केयर्स में एक करोड़ रुपये के दान के साथ, समूह द्वारा भारत में कुल योगदान की राशि 7.5 करोड़ रुपये हो गई है। निसान मोटर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वैश्विक कोष एवं बिक्री वित्त) राकेश कोचर ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में सरकार का समर्थन करने के लिए एनआरएफएसआई ने आगे आकर समाज की भलाई के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया है। इसके अलावा निसान इंडिया समाज और अपने कर्मचारियों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो