लाइव न्यूज़ :

हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला नीरव मोदी इस वजह से भागकर पहुंचा ब्रिटेन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 11, 2018 11:56 IST

सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ और 15 फरवरी को मेहुल चौकसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और ब्रिटेन के अधिकारी कह रहे हैं कि वह (नीरव मोदी) लंदन में है, जहां उसकी कंपनी का एक स्टोर है। यहां वह शरण पाने की कोशिश कर रहा है।नीरव मोदी और उसके मामा पर पंजाब नेशलन बैंक के साथ हजारों करोड़ रूपए की धोखाधड़ी का आरोप है और प्रवर्तन निदेशालय इसकी जांच कर रहा है। नई दिल्ली में अधिकारियों ने कहा है कि सीबीआई ने इस मामले में मई में मुंबई की अदालत में दो आरोप पत्र दाखिल किए थे।

लंदन, 11 जून: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हजारों करोड़ रुपये के के धन शोधन तथा धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी नीरव मोदी राजनीतिक शरण की तलाश में भाग कर ब्रिटेन पहुंच गया है। सोमवार को मीडिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। फाइनेन्शियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत और ब्रिटेन के अधिकारी कह रहे हैं कि वह (नीरव मोदी) लंदन में है, जहां उसकी कंपनी का एक स्टोर है। यहां वह शरण पाने की कोशिश कर रहा है।

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपेार्ट में कहा गया, 'हमेशा ऐसे जटिल मामले होते हैं जो भारत के साथ हमारे संबंध में थोड़ा तनाव और मसाला जोड़ देते हैं, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से हमेशा उत्साह बढ़ाने वाली बात यह है कि हमारे पास कानूनी प्रक्रिया है जिसका पालन होना चाहिए।'

नीरव मोदी और उसके मामा पर पंजाब नेशलन बैंक के साथ हजारों करोड़ रूपए की धोखाधड़ी का आरोप है और प्रवर्तन निदेशालय इसकी जांच कर रहा है। मामला सामने आने के बाद अन्य जांच एजेंसियां भी इन दोनों के अलाव अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। इससे पहले कि दोनों पर आपराधिक मामले दर्ज हो पाते दोनों देश छोड़ कर फरार हो गए।

नई दिल्ली में अधिकारियों ने कहा है कि सीबीआई ने इस मामले में मई में मुंबई की अदालत में दो आरोप पत्र दाखिल किए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में अपना आरोप पत्र दाखिल किया है। भारत नौ हजार करोड़ रूपए के धन शोधन के मामले के आरोपी शराब माफिया विजय माल्या के भी प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है।

आपको बता दें, सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ और 15 फरवरी को मेहुल चौकसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जनवरी में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने से पहले ही देश छोड़कर जा चुके थे। बताया जा रहा है कि लोन देने से पहले कंपनियों को एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोविंग फॉर्म भरना होता है जोकि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को दिए गए लोन के लिए नहीं भरे गए थे।

सीबीआई नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन दोनों ने भारत आने से इनकार कर दिया है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने अपने वकीलों को माध्यम से सीबीआई को जवाब भेजकर कहा था कि वो अभी देश वापस नहीं आ सकते। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भारतीय मीडिया पर पूरे मामले को बढ़ाचढ़ा कर दिखाने का भी आरोप लगाया था। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया।(खबर इनपुट-भाषा)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)ब्रिटेनमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबार अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित