लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.2 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: February 28, 2021 10:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,19,920.71 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स तीन प्रतिशत से अधिक टूट गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में ही बढ़ोतरी हुई।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 81,506.34 करोड़ रुपये घटकर 10,71,263.77 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,202.12 करोड़ रुपये घटकर 8,45,552.53 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,098.57 रुपये घटकर 4,13,078.87 करोड़ रुपये रह गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,536.32 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,00,937.14 करोड़ रुपये पर आ गया।

एचडीएफसी का मूल्यांकन 35,389.88 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,57,518.73 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 16,613.57 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,33,487.07 करोड़ रुपये रह गया।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 15,712.46 करोड़ रुपये घटकर 3,15,653.33 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 30,695.43 करोड़ रुपये घटकर 3,53,081.63 करोड़ रुपये रह गई।

एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में 8,166.02 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,48,138.34 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन बढ़ा। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,092.01 करोड़ रुपये बढ़कर 13,21,044.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,786 अंक या 3.46 प्रतिशत नीचे आया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक