लाइव न्यूज़ :

देश की 10 मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में 2.41 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि

By भाषा | Updated: May 23, 2021 11:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई शेयर बाजार में तेजी के साथ देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में पिछले कारोबारी सप्ताह में 2,41,177.27 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,807.93 अंक यानी 3.70 प्रतिशत मजबूत हुआ।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गयी।

आलोच्य सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 60,584.04 करोड़ रुपये उछलकर 8,25,619.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 40,604.13 करोड़ रुपये बढ़कर 12,68,459.17 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 36,233.92 करोड़ रुपये बढ़कर 3,57,966.17 जबकि आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 31,319.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,44,563.06 करोड़ रुपये पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 18,279.85 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,39,871.90 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी का एमकैप 16,983.46 करोड़ रुपये बढ़कर 4,53,863.21 करोड़ रुपये पहुंच गया।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 16,148.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,77,208.83 और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार मूल्यांकन 10,967.68 करोड़ रुपये बढ़कर 11,39,455.78 करोड़ रुपये रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 10,055.81 करोड़ रुपये बढ़कर 3,48,414.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसके उलट, एचयूएल का बाजार पूंजीकरण 3,777.84 करोड़ रुपये घटकर 5,54,667.44 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचयूएल, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव