लाइव न्यूज़ :

एनएचबी को 50 शहरों में ‘अभी तक नहीं बिकी’ आवासीय इकाइयां का ब्योरा जुटाने को एजेंसी की तलाश

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) अपने मूल्य सूचकांक की गणना के लिए 50 शहरों में अभी तक बिक नहीं पाई आवासीय इकाइयों का ब्योरा जुटाने को एक एजेंसी की तलाश कर रहा है।

एनएचबी के अनुसार, इसमें निर्माणाधीन और पूरी तरह से तैयार दोनों तरह की आवासीय इकाइयां शामिल हैं। बिल्डरों और डेवलपरों से ये आंकड़े जुटाए जाएंगे।

एनएचबी रेजिडेक्स भारत का पहला आधिकारिक आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) है। इसकी शुरुआत तिमाही आधार पर चुनिंदा शहरों में आवासीय संपत्तियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नजर रखने के लिए जुलाई, 2007 में की गई थी।

एनएचबी ने बाहरी एजेंसी की नियुक्ति को अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) जारी करते हुए कहा कि उसे एनएचबी रेजिडेक्स के लिए निर्माणाधीन संपत्तियों के बाजार में मूल्य की गणना को बिना बिकी इकाइयों का ब्योरा जुटाने को एक एजेंसी की तलाश है।

आरएफपी में कहा गया, ‘‘देश के 50 शहरों में निर्माणाधीन और तैयार हो चुकी लेकिन बिक नहीं पाई आवासीय इकाइयां का ब्योरा बिल्डरों/डेवलपर्स से जुटाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव