लाइव न्यूज़ :

न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज ने तीन चीनी कंपनियों की सूचीबद्धता समाप्त करने की योजना वापस ली

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:33 IST

Open in App

बीजिंग, पांच जनवरी (एपी) न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) ने चीन की तीन सरकारी दूरसंचार कंपनियों की सूचीबद्धता समाप्त करने की योजना को वापस ले लिया है। इन कंपनियों के शेयरों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के तहत शेयर बाजार से हटाया जाना था। इसको लेकर चीन ने चेतावनी देते हुए कहा था कि इसके बदले में जवाब दिया जा सकता है।

एक्सचेंज ने सोमवार को देर शाम नियामकों के साथ परामर्श की बात कही। हालांकि, कोई अन्य ब्योरा नहीं दिया गया।

चीन की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को विदेशी कंपनियों को दबाने को लेकर अमेरिका की आलोचना की। लेकिन एनवाईएसई की घोषणा के बारे में कोई सीधी टिप्पणी नहीं की।

एनवाईएसई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चाइना टेलीकॉम कॉरपोरेशन लि., चाइना मोबाइल लि. और चाइना यूनिकॉम हांगकांग लि. को शेयर बाजार से हटाएगा। ट्रंप प्रशासन के नवंबर के आदेश के तहत यह कदम उठाया गया था जिसमें अमेरिकियों को उन कंपनियों के प्रतिभूतियों में निवेश करने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका जुड़ाव चीन सेना से है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हान चुनयिंग ने कहा, ‘‘इस प्रकार के कदम का चीनी कंपनियों पर सीमित प्रभाव पड़ेगा लेकिन इससे राष्ट्रीय हित और अमेरिकी की छवि को नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका वैश्विक वित्तीय बाजार की व्यवस्था और निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिये और कदम उठाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक