लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में जमीनों के सर्किल रेट की नई प्रस्तावित सूची जारी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 14:17 IST

Open in App

नोएडा, तीन अगस्त गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम को जमीनों के सर्किल रेट की नई प्रस्तावित सूची जारी कर दी।

प्रस्तावित सूची में कई सेक्टर की श्रेणी बदलकर सर्किल रेट में पांच से लेकर 20 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। नई सूची में मेट्रो, ग्रीन बेल्ट और एक्सप्रेस-वे के पास के भूखंडों पर ‘लोकेशन शुल्क’ प्रस्तावित किए गए हैं। अलग-अलग भूखंडों के लिए 12.5 फीसदी तक लोकेशन शुल्क देना पड़ सकता है।

प्रस्तावित सूची को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों से इस सूची पर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति 16 अगस्त की शाम चार बजे तक प्रस्तावित सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जनपद में मौजूदा सर्किल रेट आठ अगस्त वर्ष 2019 को लागू किए गए थे। कोरोना संक्रमण काल के कारण 2020 में सर्किल रेट की सूची प्रदेश भर में जारी नहीं की जा सकी थी। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवासीय भूखंड की ए, बी, सी श्रेणी चिन्हित की गई है। इसमें से कुछ सेक्टरों के लोकेशन में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्र में भी नई दरें प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की दरों और सर्किल रेट के बीच काफी अंतर है। इस अंतर को खत्म करने के लिए नए सर्किल रेट की सूची तैयार की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव