लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने एसजेवीएन के साथ 1.3 अरब डॉलर की बिजली परियोजना के लिए समझौता किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 13:49 IST

Open in App

काठमांडू, 12 जुलाई नेपाल ने अपने पूर्वी हिस्से में 679 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए भारत की सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के साथ 1.3 अरब डॉलर का समझौता किया है, जो पड़ोसी देश में भारत द्वारा शुरू किया गया दूसरा बड़ा उद्यम होगा।

निवेश बोर्ड नेपाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 2017 की लागत अनुमानों के आधार पर सबसे बड़ी विदेशी निवेश वाली परियोजना पूर्वी नेपाल में संखुवासभा और भोजपुर जिलों के बीच स्थित है।

कुल 679 मेगावाट क्षमता वाली लोवर अरुण जलविद्युत परियोजना भारत द्वारा शुरू की गई दूसरी बड़ी परियोजना है। इससे पहले भारत ने 1.04 अरब अमेरिकी डॉलर लागत वाली 900 मेगावाट क्षमता की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना शुरू की थी।

निवेश बोर्ड नेपाल के अनुसार रविवार को काठमांडू में निवेश बोर्ड नेपाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील भट्ट और एसजेवीएन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने परियोजना के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इस परियोजना को बनाओ, रखो, चलाओ और सौंपो (बीओओटी) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...