लाइव न्यूज़ :

भारत के एनर्जी एक्सचेंज में अपनी अधिशेष बिजली नेपाल

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:59 IST

Open in App

काठमांडू, तीन नवंबर नेपाल अपनी अधिशेष बिजली भारत को प्रतिस्पर्धी दरों पर बेचेगा। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि भारत ने पड़ोसी देश को इंडियन पावर एक्सचेंज बाजार में अपनी बिजली के कारोबार की अनुमति दे दी है।

बिजली मंत्रालय के तहत आने वाले एनर्जी एक्सचेंज ने सोमवार को नेपाल को इसकी अनुमति दी। इसको लेकर नेपाल की ओर से काफी प्रयास किए गए थे। अब नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) अपनी अधिशेष बिजली को बेचने की स्थिति में है।

पहले चरण में 39 मेगावॉट बिजली के इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में कारोबार की अनुमति दी गई है। इसमें से 24 मेगावॉट का उत्पादन एनईए के स्वामित्व वाली त्रिशुली पनबिजली परियोजना और 15 मेगावॉट का देवीघाट बिजली घर में हुआ है। दोनों परियोजनाओं का विकास भारत के सहयोग से किया गया है।

एक रिपोर्ट में नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय के हवाले से कहा गया है, ‘‘भारत की मंजूरी के बाद दोनों देशों के बीच बिजली कारोबार एक नए चरण में प्रवेश कर गया है।’’

मंत्रालय के संयुक्त प्रवक्ता गोकर्ण राज पंथा ने कहा कि नेपाल विद्युत प्राधिकरण अब अपनी बिजली बेचने के लिए प्रतिदिन इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में नीलामी में भाग ले सकेगा।

‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के अनुसार, एनईए मध्यरात्रि से 400 केवी की धालकेबर-मुजफ्फरपुर अंतर-देश पारेषण लाइन के जरिये बिजली का निर्यात शुरू करेगा। अभी तक इस पारेषण लाइन का इस्तेमाल बिजली लाने के लिए किया जाता था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में 456 मेगावॉट की अपर तामाकोशी हाइड्रोपावर परियोजना के पूरी तरह से परिचालन में आने के बाद नेपाल ऊर्जा अधिशेष वाला देश बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक