लाइव न्यूज़ :

एम्बैसी समूह की भंडार गृह कारोबार 1,800 करोड़ रुपये में बेचने के लिए ब्लेकस्टोन के साथ बातचीत

By भाषा | Updated: April 9, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी ग्रुप अपने भंडार गृह और औद्योगिक पार्क कारोबार को वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन को बेचने के लिए बातचीत कर रही है। यह बातचीत अग्रिम चरण में है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस सौदे का उपक्रम मूल्य 1,800 करोड़ रुपये बैठेगा।

बेंगलुरु के एम्बैसी ग्रुप ने 2015 में औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए निजी इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिन्कस के साथ संयुक्त उद्यम बनाया था।

संयुक्त उद्यम कंपनी एम्बैसी इंडस्ट्रियल पार्क्स में वारबर्ग पिन्कस की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी एम्बैसी ग्रुप के पास है।

सूत्रों ने बताया कि यह सौदा इस महीने पूरा होने की उम्मीद है।

इस बारे में एम्बैसी ग्रुप के प्रवक्ता ने कुछ कहने से इनकार किया। संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने भी कोई टिप्पणी नहीं की।

यह संयुक्त उद्यम पुणे के चाकन, तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर और होसुर, दिल्ली-एनसीआर के फार्रुखनगर और बिलासपुर तथा हैदराबाद के कोतूर में भंडार गृह परियोजनाओं का विकास कर रहा है। इस संयुक्त उद्यम कंपनी का कुल पोर्टफोलियो 1.6 करोड़ वर्ग फुट है जिसमें से 40 लाख वर्ग फुट परिचालन में है।

पिछले साल एम्बैसी ग्रुप की इस कारोबार के मौद्रिकरण के लिए एवरस्टोन समर्थित इंडोस्पेस और ईएसआर से बातचीत हुई थी, लेकिन यह सौदा सिरे नहीं चढ़ पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव