लाइव न्यूज़ :

प्राकर्तिक गैस उत्पादन 22.7 प्रतिशत बढ़ा, कच्चे तेल का उत्पादन घटा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 मई देश में प्राकर्तिक गैस उत्पादन अप्रैल माह में 22.7 प्रतिशत बढ़कर 2.65 अरब घन मीटर पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष इसी महीने में 2.16 अरब घन मीटर रहा था।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार का बताया कि यह बढ़ोतरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके सहयोगी बीपी पीएलसी द्वारा पूर्वी अपतटीय केजीडी6 ब्लॉक में उत्पादन बढ़ाने से हुई है।

सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का उत्पादन अप्रैल में 1.72 अरब घन मीटर रहा। निजी क्षेत्र और संयुक्त उद्यमों द्वारा संचालित गैस क्षेत्रों में उत्पादन तीन गुना बढ़कर 71.08 करोड़ घन मीटर हो गया। इसका बड़ा हिस्सा पूर्वी अपतटीय क्षेत्रों से 40.12 घन मीटर उत्पादन से आया है। मंत्रालय ने अलग-अलग उद्यमों द्वारा उत्पादन की जानकारी नहीं दी।

वही सरकारी कंपनी ओएनजीसी और आयल इंडिया लिमिटेड द्वारा कम उत्पादन के कारण अप्रैल में कच्चे तेल का उत्पादन दो प्रतिशत घटकर 24.9 लाख टन पर रहा। तेल रिफाइनरियों ने हालांकि पिछले वर्ष अप्रैल के मुकाबले इस वर्ष अप्रैल में 35 प्रतिशत अधिक यानी 1.98 करोड़ टन कच्चे तेल को संसाधित किया।

रिलाइंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने गुजरात के जामनगर में दो रिफाइनरियों ने इस दौरान 5.5 प्रतिशत कम यानी 50 लाख टन कच्चे तेल को संशोधित किया। जबकि नायरा एनर्जी ने 16 लाख टन कच्चा तेल संशोधित किया जो पिछली वर्ष अप्रैल के उत्पादन से 16.5 प्रतिशत अधिक है।

सार्वजिक क्षेत्र की रिफाइनरियों ने अप्रैल में 62.2 प्रतिशत अधिक यानी 1.15 करोड टन कच्चे तेल का शोधन किया ।

पिछले वर्ष अप्रैल में कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण मांग कम रहने से तेल के उत्पादन में भारी कमी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट