लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी अगले महीने काम शुरू कर देगी: आईबीए सीईओ

By भाषा | Updated: May 9, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई इस साल आम बजट 2021-22 में घोषित राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) के जून तक चालू होने की उम्मीद है, जो भारत में बैड बैंक की तर्ज पर काम करेगा।

बैड बैंक ऐसे वित्तीय संस्थान को कहते हैं, जो उधारदाताओं की खराब परिसंपत्ति को लेकर उनका समाधान करता है।

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनील मेहता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नई इकाई का गठन सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों की मदद से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में विभिन्न काम चल रहे हैं और हमें उम्मीद है कि यह अगले महीने चालू होना चाहिए। एनएआरसीएल का सबसे बड़ा फायदा पहचाने गए एनपीए (गैर निष्पादित परिसंपत्ति) का एकत्रीकरण होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके वसूली में अधिक दक्ष होने की उम्मीद है, क्योंकि विभिन्न बैंकों को इस समय बुरे कर्ज के समाधान में कई तरह की जटिलताओं का सामना करना पड़ता है।’’

मेहता ने कहा कि एनएआरसीएल इस समय कर्जदाताओं के खराब ऋणों को लेगा और एनपीए की बिक्री से अधिकतम राशि हासिल करने की कोशिश करेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के आम बजट में घोषणा की थी कि बैंकों के बहीखातों को तुरंत साफ करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बैंकों की फंसे कर्ज की समस्याओं से निपटने के लिए एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण और प्रबंधन कंपनी स्थापित की जाएगी, वहीं नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की रूपरेखा को मजबूत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट