लाइव न्यूज़ :

नाटको ने कोविड-19 के इलाज के लिए मोलनुपिरावीर कैप्सूल के तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण शुरू किया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई नाटको फार्मा ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोविड-19 से मामूली रूप से प्रभावित रोगियों के इलाज में मोलनुपिरावीर कैप्सूल की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए इस कैप्सुल के तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण शुरू किए हैं।

हैदराबाद स्थित इस कंपनी ने कहा कि तीसरे चरण के परीक्षण के तहत पहली खुराक वहां यशोदा अस्पताल में एक मरीज को दी गई।

नाटको फार्मा ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘कोविड-19 से हल्के संक्रमित रोगियों में मोलनुपिरावीर कैप्सूल की प्रभावकारिता और सुरक्षा का मूल्यांकन करने के लिए तीसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू किया गया है।’’

देश भर के 32 अस्पतालों में नैदानिक ​​परीक्षण करने की योजना है।

दवा कंपनी ने कहा कि पूर्व-नैदानिक ​​​​आंकड़ों से पता चला है कि मोलनुपिरावीर में व्यापक एंटी-इन्फ्लूएंजा गतिविधि है, जिसमें सार्स-सीओवी-2 प्रतिकृति के अत्यधिक शक्तिशाली निषेध शामिल हैं।

मोलनुपिरावीर के साथ इलाज किए गए मरीजों में पांव दिन के भीतर लाभ दिखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी