लाइव न्यूज़ :

नैटको फार्मा की कैंसर की दवा को अमेरिकी बाज़ार में मंजूरी मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 मई दवा निर्माता कंपनी नैटको फार्मा ने शनिवार को कहा कि कैंसर के उपचार में काम आने वाले उसके सामान्य लेनलीडोमाइड कैप्सूल को अमेरिका स्वास्थ्य नियामक से वहां बेचे जाने की मंजूरी मिल गई है।

नैटको फार्मा ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 5,10, 15 और 25 मिलीग्राम की क्षमता वाले लेनलीडोमाइड कैप्सूल के लिए सामान्य औषधि के रूप में स्वीकृति के संक्षिप्त आवेदन (एएनडीए) को अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अंतिम मंजूरी मिल गई है।

एक अन्य सूचना में कंपनी ने बताया कि उसके मार्केटिंग साझेदार ब्रेकेनरिज फार्मास्युटिकल इंक को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से एवरोलिमस दवा के लिए उसके आवेदन को भी अंतिम मंजूरी मिल गई है।

ब्रेकेनरिज फार्मास्युटिकल इंक एवरोलिमस दवा को 0.25, 0.5 और 0.75 एमजी में जल्द बाजार में उतारनी की तैयारी कर रही है। यह दवा गुर्दे और लीवर प्रत्यारोपण की अस्वीकृति को दूर करने में मदद करती है।

उद्योग जगत के आंकड़ों के अनुसार एवरोलिमस और इसके जैसी दवाओं का वहां का बाजार वहां 16.2 करोड़ डॉलर वार्षिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट