नारेडको महाराष्ट्र की सदस्य कंपनियां घर खरीदारों के बदले 31 दिसंबर तक भरेंगी स्टाम्प ड्यूटी

By भाषा | Published: November 23, 2020 11:36 PM2020-11-23T23:36:41+5:302020-11-23T23:36:41+5:30

NAREDCO Maharashtra member companies will pay stamp duty in lieu of home buyers by 31 December | नारेडको महाराष्ट्र की सदस्य कंपनियां घर खरीदारों के बदले 31 दिसंबर तक भरेंगी स्टाम्प ड्यूटी

नारेडको महाराष्ट्र की सदस्य कंपनियां घर खरीदारों के बदले 31 दिसंबर तक भरेंगी स्टाम्प ड्यूटी

मुंबई, 23 नवंबर रियल्टी कंपनियों के संगठन नारेडको की महाराष्ट्र इकाई ने सोमवार को कहा कि उसके सदस्य आवासीय इकाइयों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिये 31 दिसंबर तक घर खरीदारों के बदले स्टाम्प ड्यूटी का वहन करेंगे।

संगठन ने इससे पहले सितंबर में कहा था कि उसकी सदस्य कंपनियां अक्टूबर तक स्टाम्प ड्यूटी का वहन करेंगी। संगठन ने राज्य सरकार के द्वारा प्रमुख शहरों में स्टाम्प ड्यूटी घटाकर 2-3 प्रतिशत करने के बाद यह घोषणा की थी। अब संगठन ने इसे दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

नारेडको महाराष्ट्र का दावा है कि करीब एक हजार रियल्टी कंपनियां उसके सदस्य हैं।

नारेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष अशोक मोहनानी ने कहा कि शून्य स्टाम्प ड्यूटी ने मुंबई में आवासीय इकाइयों की बिक्री को अगस्त से अक्टूबर के दौरान 300 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NAREDCO Maharashtra member companies will pay stamp duty in lieu of home buyers by 31 December

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे