लाइव न्यूज़ :

मार्च में म्यूचुअल फंड इकाइयों ने शेयरों में 2,476 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: April 4, 2021 13:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल म्यूचुअल फंड कंपनियों ने मार्च में शेयरों में 2,476 करोड़ रुपये डाले हैं। इस तरह 10 माह में पहली बार म्यूचुअल फंड द्वारा शेयरों में शुद्ध निवेश किया गया है। शेयर बाजारों में एकीकरण की वजह से कोष प्रबंधकों को निवेश का अवसर मिला है।

इन्वेस्ट19 के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कौशेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि निकट भविष्य में शेयरों में म्यूचुअल फंड निवेश स्थिर रहेगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार मार्च से पहले जून, 2020 से म्यूचुअल फंड शेयरों से लगातार निकासी कर रहे थे।

माईवेल्थग्रोथ के सह-संस्थापक हर्षद चेतनवाला ने कहा, ‘‘मार्च में बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव रहा। एक समय बाजार माह की शुरुआत से चार से पांच प्रतिशत नीचे था। यदि हम पिछली कुछ तिमाहियों को देखें, तो बाजार लगातार चढ़ा है जिसकी वजह से निवेशकों ने मुनाफा काटा है।’’

ग्रो के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा कि म्यूचुअल फंड से निकासी का दबाव कम हो रहा है। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बावजूद बाजार में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है।

सेबी के आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड ने मार्च में शेयरों में 2,476.5 करोड़ रुपये डाले।

इससे पहले फरवरी में म्यूचुअल फंड ने शेयरों से 16,306 करोड़ रुपये तथा जनवरी में 13,032 करोड़ रुपये की निकासी की थी। दिसंबर में उन्होंने शेयरों से 26,428 करोड़ रुपये, नवंबर में 30,760 करोड़ रुपये, अक्टूबर में 14,492 करोड़ रुपये, सितंबर में 4,134 करोड़ रुपये, अगस्त में 9,213 करोड़ रुपये, जुलाई में 9,195 करोड़ रुपये और जून में 612 करोड़ रुपये निकाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?