लाइव न्यूज़ :

आयात शुल्क में कमी की अफवाह उड़ने से सरसों, सोयाबीन में मजबूती, मूंगफली में गिरावट

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कमी किये जाने को लेकर अफवाह उड़ने से मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में दाम बढ़ गये जिससे स्थानीय तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तेल, तिलहनों में मजबूती आ गई। इसके साथ मांग बढ़ने से सरसों तेल, तिलहन कीमतें भी ऊंची बोली गई।

मूंगफली की गर्मियों की फसल मंडी में आने तथा स्थानीय एवं निर्यात मांग प्रभावित होने से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में गिरावट रही।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि आयात शुल्क में कमी किये जाने को लेकर अफवाहें फैलने से विदेशों में तेलों के दाम ऊंचे बोले गये। मलेशिया एक्सचेंज में जहां 3.25 प्रतिशत की तेजी रही वहीं शिकागो एक्सचेंज 1.50 प्रतिशत मजबूत हो गया। इस बात का असर स्थानीय कारोबार पर भी दिखा तथा सोयाबीन के साथ साथ सरसों तेल तिलहन कीमतें ऊंची बोली गईं।

सूत्रों ने कहा कि सरकार ने आगामी आठ जून से सरसों तेल की ब्लेंडिंग (सम्मिश्रण) पर रोक लगाने का फैसला किया है जो एक सराहनीय कदम है। इससे उपभोक्ताओं को मिलावट मुक्त खाद्यतेल मिल सकेगा जो उनके स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद साबित होगा।

जानकारों का कहना है कि झूठी अफवाहों से देश के तेल तिलहन उद्योग, किसान को नुकसान होता है और फायदा दूसरे देशों को मिलता है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि दूसरे देशों पर निर्भरता को समाप्त कर हम तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनें जो देश की विदेशीमुद्रा की बचत के साथ साथ बड़े पैमाने पर रोजगार भी सृजित करेगा।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,375 - 7,425 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,920 - 5,965 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,355 - 2,385 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,330 -2,380 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,430 - 2,530 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,250 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,050 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,150 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,950 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव