लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी के बेटे की हो सकती है इस हीरा व्यापारी की बेटी से शादी

By स्वाति सिंह | Updated: March 5, 2018 01:48 IST

आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता से हो सकती है।

Open in App

मुंबई, 5 मार्च: भारत के जानेमाने कारोबारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी इस साल के आखिर में होने खबर है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता से हो सकती है। फिलहाल दोनों परिवारों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं करी है। 

पीटीआई मुताबिक आने वाले हफ्तों में उनकी सगाई हो सकती है और इस साल के आखिरी महीने में वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे।अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे से बहुत अच्छी तरह से परिचित हैं। साथ ही आकाश और श्लोका भी एक दुसरे को पहले जानते हैं। दोनों धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल में एक साथ पढ़े भी हैं। 

बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। जिनमे आकाश और ईशा जुड़वां हैं और अनंत अंबानी दोनों से छोटे हैं। फिलहाल आकाश रिलायंस जियो के बोर्ड में हैं। वहीं श्लोका ने 2009 में धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलिजी (मानव-शास्त्र) की पढ़ाई की। फिर बाद में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एवं पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया। इसके बाद 2014 से श्लोका रोसी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। और साथ ही वह कनेक्टफोर की सह-संस्थापक भी हैं। श्लोका, रसेल और मोना मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। 

टॅग्स :मुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें