लाइव न्यूज़ :

भारत के 121 अरबपतियों में सबसे अमीर व्यक्ति हैं मुकेश अंबानी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 8, 2018 03:37 IST

फोर्ब्स मैग्जिन की इस सूची में इस साल 121 भारतीय अरबपतियों को शामिल किया गया। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 19 अधिक हैं। 

Open in App

न्यूयार्क, 7 मार्च। भारत के 121 धन कुबेरों में ऊर्जा व पेट्रोरसायन क्षेत्र के बादशाह मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर हैं। उन्हें 40.1 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ मंगलवार को प्रकाशित फोर्ब्स बिजनेस मैग्जिन की सूची में वर्ष 2018 में सबसे अमीर भारतीय के रूप में शामिल किया गया है। फोर्ब्स मैग्जिन की इस सूची में इस साल 121 भारतीय अरबपतियों को शामिल किया गया। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 19 अधिक हैं। 

दुनिया के 2,208 अरबपति धनकुबेरों की इस सूची में मुकेश अंबानी 19वें स्थान पर है। वर्ष 2017 में वह 32.2 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ 33वें स्थान पर थे। फोर्ब्स मैग्जिन की इस सूची में 585 अमेरिकी अरबपति हैं जबकि चीन के 373 अरबपतियों के नाम हैं, जिसे फोर्ब्स ने 'थ्री कॉमा क्लब' कहा है। 

पिछले साल 2017 में इस सूची में 102 भारतीय थे। फोर्ब्स द्वारा जारी अमीरों की सूची में अमेजॉन के संस्थापक जेफ बिजॉस 112 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। बिल गेट्स 90 अरब डॉलर के साथ दूसरे और निवेशक वारेन बफेट 84 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

वर्ष 2017 में गेट्स 86 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ फोर्ब्स की सूची में दुनिया के सबसे अमीर जबकि बफेट 75.6 अरब डॉलर के साथ दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शुमार थे। बेजॉस 72.8 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर थे। लेकिन इस साल इन्होंने गेट्स और बफेट दोनों को पीछे छोड़ दिया है। 

फोर्ब्स के मुताबिक, वाशिंगटन पोस्ट अखबार के मालिक बेजॉस 100 अरब डॉलर से ज्यादा की परिसंत्ति बनाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं। उनकी किस्मत का सितारा बुलंद हुआ और एक साल में उनकी परिसंपत्ति में 39.2 अरब डॉलर का इजाफा हो गया। 

साफ्टवेयर कारोबारी अजीम प्रेमजी 2018 में अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस्पात के बादशाह लक्ष्मी मित्तल को पीछे छोड़ दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। प्रेमी 14.9 अरब डॉलर के साथ पिछले साल इस सूची में 72वें स्थान पर थे जबकि इस साल 18.8 अरब डॉलर के साथ 58वें स्थान पर आ गए हैं। लक्ष्मी मित्तज 18.5 अरब डॉलर के साथ तीसरे सबसे अमीर भारतीय के रूप में फोर्ब्स की सूची में शामिल हैं। 

फोर्ब्स की इस सूची में जिंदल स्टील समूह की सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला है वह 8.8 अरब डॉलर के साथ 176वें स्थान पर हैं। उनके बाद बायोटेक कारोबारी किरण मजूमदार शॉ 3.6 अरब डॉलर के साथ बतौर दूसरी सबसे अमीर भारतीय महिला के रूप में 629वें स्थान पर हैं। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीफोर्ब्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं कैवल्य वोहरा? ₹4,480 करोड़ की संपत्ति वाले जेनरेशन Z के दिग्गज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित