अडानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, 1 दिन में 27,000 करोड़ से अधिक बढ़ी अंबानी की संपत्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 3, 2022 05:18 PM2022-06-03T17:18:47+5:302022-06-03T22:43:09+5:30

ब्लूमबर्ग की दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची के अनुसार,  इस साल अब तक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ $9 बिलियन से अधिक बढ़ चुकी है।

Mukesh Ambani became Asia richest person overtaking gautam Adani Ambani's wealth increased by more than 27,000 cr in 1 day | अडानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, 1 दिन में 27,000 करोड़ से अधिक बढ़ी अंबानी की संपत्ति

अडानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, 1 दिन में 27,000 करोड़ से अधिक बढ़ी अंबानी की संपत्ति

Highlightsटेस्ला बॉस एलोन मस्क $ 227 बिलियन की संपत्ति के साथ नंबर एक पर बैठे हैं।गौतमअदानी कुछ हफ्ते पहले चौथे से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी फिर से देश के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। वहीं वह एशिया के भी सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा रैंकिंग के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने 99.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ, देश के उद्योगपति गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर एशियाई टैग हासिल कर लिया है। 

ब्लूमबर्ग की दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची के अनुसार,  इस साल अब तक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ $9 बिलियन से अधिक बढ़ चुकी है। वहीं, गौतम अदाणी की कुल नेटवर्थ $98.7 बिलियन है।  मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में एक दिन में ₹27,000 करोड़ से अधिक ($3.59 बिलियन) की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ हफ्तों में अपने समूह की फर्मों के शेयरों के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण गिरावट के बाद अदानी समूह के अध्यक्ष की संपत्ति में काफी गिरावट आई है, जिससे उनकी कुल संपत्ति $ 98.7 बिलियन हो गई है।

इस प्रतिष्ठित सूची में अंबानी को आठवें स्थान पर रखा गया है और अदानी कुछ हफ्ते पहले चौथे से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं टेस्ला बॉस एलोन मस्क $ 227 बिलियन की संपत्ति के साथ नंबर एक पर बैठे हैं। इसके साथ ही बर्नार्ड अरनॉल्ट ($138 बिलियन), बिल गेट्स ($124 बिलियन) और वॉरेन बफेट ($114 बिलियन) का स्थान है। बकौल ब्लूमबर्ग, लैरी पेज छठे, सर्गेई ब्रिन 7वें, मुकेश अंबानी 8वें, गौतम अदाणी 9वें और स्टीव बाल्मर 10वें स्थान पर हैं।

अंबानी सबसे अमीर एशियाई भी हैं। दुनिया के सबसे बड़े तेल शोधन परिसर के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज को नियंत्रित करते हैं। उनके अन्य व्यवसायों में पूरे भारत में एक 4G वायरलेस नेटवर्क शामिल है। इस सप्ताह कुछ अदानी समूह के शेयरों में गिरावट आई है। 

Web Title: Mukesh Ambani became Asia richest person overtaking gautam Adani Ambani's wealth increased by more than 27,000 cr in 1 day

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे