लाइव न्यूज़ :

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का शेयर 88 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद

By भाषा | Updated: March 15, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर ने सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने पर शानदार शुरूआत की। कारोबार समाप्त होने पर यह निर्गम मूल्य 575 रुपये के मुकाबले 88 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर सूचीबद्ध होने के साथ ही 1,063.90 रुपये पर बोला गया। यह इसके निर्गम मूल्य 575 रुपये के मुकाबले 85 प्रतिशत ऊंचा रहा। कारोबार के दौरान 100.69 प्रतिशत उछलकर 1,154 तक पहुंच गया। अंत में यह 88.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,082.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 1,050 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो कि निर्गम मूल्य से 82.60 प्रतिशत अधिक है। अंत में यह 87.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,078.30 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई में 3,328.96 करोड़ रुपये रहा।

एमटीआर टेक्नोलाजीज का प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने पर 200.79 गुणा बोलियां प्राप्त करने में सफल रहा था। निर्गम के लिये 574- 575 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया था जबकि निर्गम का आकार 597 करोड़ रुपये का था।

हैदराबाद की यह कंपनी परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में काम आने वाले प्रेसराइज्ड वाटर रिएक्टर्स, एरोस्पेश इंजन, मिसाइल सिस्टम्स, एयरक्राफट उपकरण और इस तरह के कई अन्य महत्वपूर्ण कलपुर्जों को बनाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा