लाइव न्यूज़ :

मोबाइल प्रौद्योगिकी क्षेत्र की नौकरियों में उछाल, 5जी आने से बढ़ेंगी नियुक्तियां: टीमलीज

By भाषा | Updated: December 12, 2021 14:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर मोबाइल प्रौद्योगिकी उद्योग, गेमिंग, वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) और शिक्षा प्रौद्योगिकी (एड-टेक) जैस क्षेत्रों के विस्तार के साथ इन क्षेत्रों में कुशल पेशेवरों की मांग में उछाल जारी है।

कर्मचारी समाधान कंपनी टीमलीज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 5जी इंटरनेट के आने से आने वाले महीनों में इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होंगी।

अधिकारी के अनुसार गेमिंग, फिनटेक और एडटेक क्षेत्र में युवा उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या के साथ मोबाइल एप्लिकेशन तकनीक ने 6,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। इन पदों पर अगले छह से नौ महीने के दौरान भर्तियां की जाएंगी।

टीमलीज डिजिटल के उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख (टेलीकॉम एंड इंजीनियरिंग स्टाफिंग) गौतम वोहरा ने कहा, "हम मोबाइल ऐप, विशेष रूप से गेमिंग, फिनटेक, हेल्थटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृद्धि देख रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि मोबाइल तकनीक में पेशेवरों की मांग दोगुनी होने का अनुमान है। गेमिंग, एडटेक और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक नियुक्तियों की उम्मीद है। वोहरा ने कहा कि 5जी के आने से पूरे खंड में पेशेवरों की मांग में और तेजी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर