लाइव न्यूज़ :

भारत के 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में अहम भूमिका निभाएगा मोबाइल उद्योग: बिड़ला

By भाषा | Updated: December 8, 2021 12:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि मोबाइल उद्योग, 2025 तक भारत के 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसमें से 1,000 अरब डॉलर का योगदान डिजिटल अर्थव्यवस्था से होगा।

उन्होंने बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की गति तेज करने और निवेश के लिए एक मजबूत उद्योग जरूरी है।

बिड़ला ने केहा कि सरकार ने पिछले कुछ महीनों में महत्वपूर्ण नीतिगत हस्तक्षेप किए हैं और व्यापार में सुगमता तथा बैंकिंग क्षेत्र से समर्थन संबंधी आगे के कदम इस क्षेत्र की ताकत को "काफी बढ़ाएंगे" और यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत वैश्विक प्रौद्योगिकी रुझान का नेतृत्व करता रहे।

बिड़ला ने कहा, " मेरा मानना है कि मोबाइल उद्योग, 2025 तक भारत के 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा, जिसमें से 1,000 अरब डॉलर का योगदान डिजिटल अर्थव्यवस्था से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट