लाइव न्यूज़ :

देश के 7,287 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा: सीओएआई

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर पांच राज्यों के 7,287 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी के प्रावधान के लिए कैबिनेट की मंजूरी डिजिटल अंतर को पाटने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन प्रदान करने में मदद करेगी। उद्योग निकाय सीओएआई ने बृहस्पतिवार को यह राय जताई।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक एस पी कोचर ने कहा कि यह कदम देशभर में सार्वभौमिक और समान ब्रॉडबैंड सेवाओं को प्राप्त करने के राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है।

सीओएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘यह डिजिटल अंतर को पाटने और भारत के डिजिटल मानचित्र के तहत दूरदराज के गांवों को निर्बाध कवरेज बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।’’

गौरतलब है कि मंत्रिमंडल ने बुधवार को 6,466 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पांच राज्यों के 7,287 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी के प्रावधान के लिए यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) के उपयोग को मंजूरी दे दी।

पांच राज्यों.... आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा के 44 आकांक्षी जिलों के इन दूरदराज गांवों को 4जी-आधारित मोबाइल सेवाएं मिलेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव