लाइव न्यूज़ :

एमएमटीसी-पीएएमपी दिल्ली, तमिलनाडु में स्थापित करेगी हॉलमार्क केंद्र

By भाषा | Updated: December 11, 2020 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर सोना-चांदी की परिशोधक कंपनी एमएमटीसी-पीएएमपी की योजना दिल्ली और तमिलनाडु में हॉलमार्क केंद्र स्थापित करने की है। यह केंद्र भारतीय मानक ब्यूरो से मान्यता प्राप्त होंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन केंद्रों की स्थापना ‘पीएएमपी एसेयिंग एंड हॉलमार्किंग ऑफिस’ (पाहो) ब्रांड नाम के तहत की जाएगी। यह केंद्र पूर्णतया स्वतंत्र तौर पर काम करेंगे और इनका खुदरा कंपनियों के साथ कोई गठजोड़ नहीं होगा।

बयान के मुताबिक इन केंद्रों पर परीक्षण का डिजिटल तरीके से हिसाब-किताब रखा जा सकेगा साथ ही इन्हें ज्यादा क्षमता के काम करने लायक बताया जाएगा।

इस बारे में एमएमटीसी-पीएएमपी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी विकास सिंह ने कहा कि पाहो दिल्ली और तमिलनाडु के होसर में काम करेगी। इन दोनों केंद्रों पर मिलाकर प्रतिदिन 20,000 आभूषण इकाइयों पर हॉलमार्क दर्ज किया जा सकेगा।

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विकसित सर्राफा हॉलमार्क किसी आभूषण या सिक्के इत्यादि में सोने और चांदी की शुद्धता बताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी