लाइव न्यूज़ :

एमएंडएम ने निजी, वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 1.9 प्रतिशत बढ़ाई

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को अपने निजी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से लगभग 1.9 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि एमएंडएम अपने निजी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 4,500 रुपये से 40,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी, जो गाड़ी के मॉडल और संस्करण के अनुसार अलग-अलग है।

एमएंडएम ने कहा कि नई थार के मामले में कीमतों में हुई बढ़ोतरी एक दिसंबर 2020 और सात जनवरी 2021 के बीच हुई सभी बुकिंग पर लागू होगी।

कंपनी ने बताया कि आठ जनवरी 2021 से नई थार की सभी ताजा बुकिंग पर डिलीवरी के समय की कीमत लागू होगी।

कंपनी के ऑटोमोटिव प्रभाग के सीईओ वीजय नाकरा ने कहा कि पिछले कई महीनों से कमोडिटी की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि और अन्य लागतों के बढ़ने से मूल्य वृद्धि जरूरी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी लागत को कम करने के लिए सभी प्रयास किए हैं और काफी समय तक कीमतों में बढ़ोतरी को टाला, लेकिन कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण हम आठ जनवरी 2021 से कीमतों को बढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव