लाइव न्यूज़ :

श्रम मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों की शिकायतों के समाधान के लिये नियंत्रण कक्ष स्थापित किये

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को प्रवासी श्रमिकों की शिकायतों के समाधान के लिये 20 नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जाने की घोषणा की। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और उसकी रोकथाम के लिये विभिन्न राज्य सरकारों की पाबंदियों के बीच यह कदम उठाया गया है।

मंत्रालय ने पिछले साल भी श्रमिकों की वेतन नहीं मिलने समेत अन्य शिकायतों के समाधान के लिये ऐसे 20 नियंत्रण कक्ष बनाये थे।

मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) डी पी एस नेगी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 20 नियंत्रण कक्ष फिर स्थापित किये गये हैं। इस बार इन नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों की संख्या पिछले साल के मुकबले ज्यादा है।

श्रम सचिव अपूर्व चंद्रा ने एक बयान में कहा कि ये नियंत्रण कक्ष प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के सुलझाने में मदद करेंगे।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और कई राज्यों में लगायी गयी पाबंदियों को देखते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अप्रैल 2020 में गठित 20 नियंत्रण कक्ष फिर से चालू किये हैं। इसका मकसद मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय के तहत विभिन्न राज्य सरकारों के साथ समन्वय के जरिये प्रवासी श्रमिकों की समस्या का समाधान करना है। पिछले साल लाखों श्रमिकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था और उनकी समस्याएं सुलझायी गयी थी।

पीड़ित श्रमिक ई-मेल, मोबाइल और व्हाट्सऐप के जरिये नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।

इन नियंत्रण कक्षों का प्रबंधन संबंधित क्षेत्रों में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों, सहायक श्रम आयुक्त, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त और उप मुख्य श्रम आयुक्त के पास है।

नियंत्रण कक्ष के कामकाज पर दैनिक आधार पर मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) नजर रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक