लाइव न्यूज़ :

एमएमटीसी की वीआरएस योजना के लिये वाणिज्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से मांगी मदद

By भाषा | Updated: January 3, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी वाणिज्य मंत्रालय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग फर्म एमएमटीसी (मेटल्स एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के कर्मचारियों को मुआवजा देने के लिये वित्त मंत्रालय से वित्तीय सहायता मांगी है।

वाणिज्य मंत्रालय सूत्रों के अनुसार इस बारे में एक प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया है।

सूत्रों ने कहा कि कंपनी को अपने उन कर्मचारियों को भुगतान करने के लिये धन की आवश्यकता है, जो वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) का चयन कर रहे हैं। कमजोर वित्तीय स्थिति के कारण एमएमटीसी देय राशि का भुगतान करने में असमर्थ है।

सूत्रों ने कहा, मंत्रालय को उम्मीद है कि वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेगा।

पिछले साल जुलाई में एमएमटीसी के बोर्ड ने अपने कर्मचारियों के लिये वीआरएस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी