लाइव न्यूज़ :

कोयला मंत्रालय ने कोविड- 19 से संक्रमित अधिकारियों की मदद के लिये निगरानी प्रकोष्ठ बनाया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल कोयला मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित हुये उसके अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिये एक निगरानी प्रकोष्ठ बनाया है। मंत्रालय के जो अधिकारी संक्रमण के कारण घरों में हैं अथवा अस्पताल में भर्ती हैं यह प्रकोष्ट उनकी मदद करेगा।

मंत्रालय ने कहा है कि बड़ी संख्या में कोयला मंत्रालय के अधिकारी कोविड- 19 से संक्रमित हुये हैं। यह ऐसे समय हुआ है जब देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी गंभीर लहर से जूझ रहा है। मंत्रालय द्वारा स्थापित यह प्रकोष्ठ अधिकारियों के परिवार के उन सदस्यों की भी मदद करेगा, जो कि कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

कोयला मंत्रालय ने एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा है कि यह देखा गया है कि हाल के दिनों में मंत्रालय के अधिकारी बड़ी संख्या में कोविड- 19 संक्रमण से ग्रसित हुये हैं। ऐसे में वे या तो अपने घर पर हैं या फिर अस्पतालों में भर्ती हैं।

इस संबंध में सक्षम प्राधिकरण ने ‘कोविड निगरानी प्रकोष्ठ’ बनाया है। यह प्रकोष्ठ मंत्रालय में ही बनाया गया है जो कि मंत्रालय के संक्रमित अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों पर नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करेगा। प्रकोष्ठ कोल इंडिया लिमिटेड, एनएलसी इंडिया लिमिटेड, सीसीओ और सीएमपीएफओ के स्टाफ सदस्यों की भी मदद करेगा। संकट के इस दौर में प्रकोष्ठ इन अधिकारियों को जरूरी समर्थन और सहयोग करेगा।

कोविड- 19 निगरानी प्रकोष्ठ के एक शीर्ष अधिकारी संजीव भट्टाचार्य ने कहा कि 8 अप्रैल से लेकर अब तक मंत्रालय के 30 से अधिक अधिकारी कोराना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,49,691 मामले सामने आये जिन्हें मिलकार अब तक कुल 1,69,60,172 संक्रमण के मामले देश में आ चुके हैं। इसके साथ ही कोराना वायरस के सक्रिय मामले 26 लाख को पार कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट