लाइव न्यूज़ :

मिंडा इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने सीएसई दक्षिण की 27.55 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई मिंडा इंडस्ट्रीज ने शनिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सीएसई दक्षिण सोलर प्राइवेट लिमिटेड में 27 लाख रुपये में 27.55 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

मिंडा ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया, ‘‘बोर्ड ने सीएसई दक्षिण सोलर प्राइवेट लिमिटेड के 10 रुपये अंकित मूल्य के 33,750 इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जो कि 70 रुपये यानि 80 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर 27,00,000 रुपये बैठता है।”

नियामकीय सूचना में कहा गया है कि इस अधिग्रहण के बाद, कंपनी के पास सीएसई दक्षिण की कुल चुकता शेयर पूंजी का 27.55 प्रतिशत हिस्सा होगा। इसमें कहा गया है कि अधिग्रहण तमिलनाडु में कंपनी की इकाइयों के लिए सीएसई दक्षिण से सौर ऊर्जा लेने के लिए है।

इसमें कहा गया है कि यह निवेश की पहली किश्त होगी और एक महीने में की जाएगी। परियोजना के आगे बढ़ने पर बाकी निवेश किया जाएगा।

सीएसई दक्षिण, एक विशेष उद्देशीय कोष है जो वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को निजी खपत के लिए सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करने का करोबार करती है।

इसका वर्ष 2019 में गठन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव