लाइव न्यूज़ :

केरल में बिक्री केंद्र, मछली की ऑनलाइन डिलीवरी शुरू करेगी मिमी फिश

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:40 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 जुलाई केरल मत्स्य विभाग का खुदरा उद्यम 'मिमी फिश' राज्य भर में अपने बिक्री केंद्र केंद्र खालने के साथ-साथ ताजा मछली एवं मूल्य संवर्धित उत्पादों की आपूर्ति के लिए ऑनलाइन होम डिलीवरी सेवा शुरू करेगा।

परियोजना को लागू कर रहे केरल राज्य तटीय क्षेत्र विकास निगम ने रविवार को कहा कि उपभोक्ता मछली या तो सीधे निकटतम मिमी स्टोर से खरीद सकते हैं या मोबाइल ऐप-मिमी के माध्यम से ऑर्डर कर होम-डिलीवरी हासिल कर सकते हैं।

निगम ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि तत्काल मेन्यू में ताजी मछली, सूखी मछली, फिश करी और मछली का अचार शामिल हैं। जल्द ही इसमें और भी मूल्य संवर्धित उत्पाद शामिल किए जाएंगे।

निगम अपनी सामाजिक-आर्थिक पहल 'परिवर्तनम' के तहत परियोजना को लागू कर रहा है और केंद्रीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान (आईसीएआर-सीआईएफटी) इसमें मदद कर रहा है।

विज्ञप्ति के अनुसार केरल के मत्स्य मंत्री एस चेरियन जल्द ही कोल्लम में एक कार्यक्रम में मिमी फिश की बेवसाइट का शुभारंभ करेंगे।

परिवर्तनम परियोजना के मुख्य परिचालन अधिकारी रॉय नागेंद्रन ने कहा, "मिमी फिश सेना की शुरुआत कोल्लम, अलापुझा और पतनमथित्ता जिलों से की जाएगी। बाद में इसे दूसरे जिलों और देश के दूसरे हिस्सों में भी शुरू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट