माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया

By भाषा | Published: April 12, 2021 08:14 PM2021-04-12T20:14:56+5:302021-04-12T20:14:56+5:30

Microsoft acquired Nuance for $ 16 billion | माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया

माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया

न्यूयार्क, 12 अप्रैल (एपी) प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया है।

सौदे के तहत माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को 56 डॉलर प्रति शेयर का भुगतान करेगी। यह नुआंस के शुक्रवार को बंद भाव के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है।

माइक्रोसॉफ्ट ने 2019 में नुआंस के साथ भागीदारी की थी।

यह सौदा इस साल पूरा हो जाने की उम्मीद है। सौदे को नुआंस के शेयरधारकों से मंजूरी की जरूरत है।

माइक्रोसॉफट का यह 2016 के बाद दूसरा बड़ा सौदा होगा। माइक्रोसॉफ्ट ने 2016 में लिंक्डइन को 26 अरब डालर में खरीदा था। पिछले सितंबर में उसने वीडियो गेम निर्माता जेनिमैक्स को 7.5 अरब डालर में खरीदा था।

इस दौरान मार्क बेंजामिन नुआंस के सीईओ बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Microsoft acquired Nuance for $ 16 billion

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे