लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर ने अपनी आगामी एसयूवी में कनेक्टेड फीचर के लिए जियो के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 12:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त एमजी मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी आगामी मझोले आकार की एसयूवी में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) सुविधाओं के लिए डिजिटल सेवा प्रदाता जियो इंडिया के साथ करार किया है।

एमजी मोटर हेक्टर और जेडएस ईवी जैसे मॉडल बेचती है और उसके आगामी मॉडल में जियो के आईओटी समाधान द्वारा सक्षम आईटी प्रणाली होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एमजी की आगामी मझोले आकार की एसयूवी के ग्राहकों को न केवल महानगरों में बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी के साथ ही जियो की व्यापक इंटरनेट पहुंच से फायदा मिलेगा।

एमजी मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार ऑटोमोबाइल उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सॉफ्टवेयर चालित उपकरणों का महत्व बढ़ रहा है और जियो के साथ साझेदारी इसी दिशा में एक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...