लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर इंडिया की ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका के बाजारों में निर्यात की योजना

By भाषा | Updated: December 12, 2021 12:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर एमजी मोटर इंडिया ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका जैसे बाजारों में संभावनाएं तलाशने के साथ ‘राइट हैंड ड्राइविंग’ (ड्राइवर की सीट दाईं ओर होना) वाले वैश्विक बाजार में निर्यात की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी का इरादा भारत से वाहनों का निर्यात बढ़ाने का भी है।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हालांकि, वर्तमान में चिप की कमी है। हमें खुद को लंबी अवधि के लिए तैयार करने की जरूरत है। हम अपने आधार का विस्तार करना चाहते हैं और भारत को पड़ोसी बाजारों के लिए निर्यात केंद्र बनाना चाहते हैं।’’

कंपनी ने पहले ही नेपाल के साथ शुरुआत कर दी है और वहां एमजी हेक्टर की पहली खेप भेजी है। छाबा ने कहा कि यह अभी हेक्टर एसयूवी के साथ जारी रहेगा और अगले साल मध्यम आकार की एसयूवी एमजी एस्टर और जेडएस ईवी का भी निर्यात किया जाएगा।

छाबा ने कहा कि नेपाल पहला देश है, लेकिन हम इस क्षेत्र के अन्य बाजारों जैसे श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसके अलावा हमें ब्रिटेन से भी पूछताछ मिली है। ब्रिटेन में ड्राइवर की सीट दाईं ओर होती है। हम ब्रिटेन में भी एमजी हेक्टर के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक और राइट हैंड ड्राइविंग बाजार दक्षिण अफ्रीका में एमजी मोटर का परिचालन शुरू होना है। कोविड-19 की वजह से इसमें देरी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि एक बार दक्षिण अफ्रीका में एमजी का परिचालन शुरू होने के बाद यह भी हमारे लिए संभावना वाला बाजार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव