लाइव न्यूज़ :

मेटा ने भारत में लघु उपक्रमों को मजबूत करने के लिए 'ग्रो योर बिजनेस हब' शुरू किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने मंगलवार को 'ग्रो योर बिजनेस हब' शुरू करने की घोषणा की। यह सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए एक स्थान पर प्रासंगिक जानकारी, उपकरण और संसाधनों पर जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह उनके वृद्धि के सफर के आधार पर उनके कारोबार लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा।

यह घोषणा 'ग्रो योर बिजनेस समिट' के उद्घाटन संस्करण में की गयी जो भारत के लघु और मझोले कारोबार (एसएमबी) के वृद्धि के एजेंडे पर केंद्रित एक कार्यक्रम है।

एक बयान में कहा गया है कि हर महीने भारत में लाखों छोटे उपक्रम (अकेले व्हाट्सएप पर 1.5 करोड़) अपनी ऑनलाइन यात्रा शुरू करने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए मेटा के अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

इसमें कहा गया फेसबुक और इंस्टाग्राम के कारण इन लघु उद्यमों की वैश्विक पहुंच बढ़ रही है। 30 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक पर भारतीय लघु उपक्रमों के पेज को लाइक कर रहे हैं या उन्हें फॉलो कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव