लाइव न्यूज़ :

मर्सिडीज बेंज ने बिक्री, विपणन इकाई में फेरबदल किया, प्रदीप श्रीनिवास बने विपणन प्रमुख

By भाषा | Updated: May 12, 2021 14:37 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई जर्मनी की प्रमुख कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज ने बुधवार को अपनी बिक्री और विपणन इकाई में फेरबदल किया और प्रदीप श्रीनिवास को विपणन तथा ग्राहक सेवाओं का प्रमुख नियुक्त किया।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा कि श्रीनिवासन ने अमित थेते की जगह ली है और वह 17 मई से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। श्रीनिवासन पहले कंपनी के ई-कॉमर्स, डेटा प्रबंधन और सिस्टम कार्यों को संभाल रहे थे।

कंपनी ने कहा कि बिक्री परिचालन में फेरबदल से मर्सिडीज-बेंज के भविष्य के विकास और ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) संतोष अय्यर ने कहा कि थेते ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब वह बिक्री के एक अन्य महत्वपूर्ण कार्य में शामिल हो रहे हैं, समग्र बिक्री प्रभाग का अभिन्न अंग है।

उन्होंने आगे कहा कि ई-कॉमर्स व्यवसाय और डेटा प्रबंधन को सफलतापूर्वक स्थापित करने के बाद प्रदीप अब विपणन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव